आज सुबह से एक अजीब ख्याल आ रहा है...पता नहीं मेरा इस से क्या रिश्ता है...जब रात में सो रहा था...एक चीख सुनाई दी हमें की कोई हमें पुकार रहा है..पता नहीं kaun थी वो...
हमने एक दफा फिर सोने की कोशिश की...इस दफा हमने एक सपना देखा...किसी की दर्द भरी दास्ताँ..
एक लड़के ने एक लड़की से बहुत मोहबत की...मगर हमेशा डरता था वो इज़हार करने से...एक दिन उसे पता चला की उस लड़की की शादी होने वाली है..उसने बहुत हिम्मत कर उसका सामना किया...पर फिर भी कुछ न बोल सका..
उसे ये नहीं पता था की वो लड़की उसे बहुत चाहती है....दोनों एक दुसरे के इज़हार का इंतज़ार कर रहे थे
लड़की की डोली उठी...वो लड़का खूब रोया...लड़की भी रोई..पर उसके आंसू विदाई के दुःख में गुम हो गए..
कुछ दिनों बाद उसे पता चला की उस लड़की ने ख़ुदकुशी कर ली...किसी को नहीं पता था की वजह क्या थी...
उसका पति भी उसे बहुत प्यार करता था..उसके ससुराल वाले भी उसका मान करते थे...कोई वजह नहीं थी उसकी इस ख़ुदकुशी की
कुछ दिनों बाद उस लड़के को एक चिठ्ठी मिली...जब उसने खोल कर देखा तो वो पागल हो गया...
चिट्ठी में लिखा था:
"मैंने बहुत कोशिश की तुम्हे भूलने की लेकिन भूल न पाई...और तेरी यादों ने हमें कभी अपने पति को अपनाने न दिया...काश एक दफा तुमने हाथ बढाया होता हमारी तरफ तो आज दिन कुछ और होता...
मैं एक ऐसे घुटन में जी रही हु जिसका कोई अंत नहीं है....मैं अपने पति के साथ बेवफाई कर रही हु...मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है...
मैं भगवन से दुआ करुँगी की हम अगले जनम में जरुर मिले.....
तुम्हारी और सिर्फ तुम्हारी..."
उसके एक डर ने उसे कातिल बना दिया....वो एक ऐसे बोझ को धो रहा था जिसे एक पल भी जीना मुश्किल न था
ये तो उसकी कहानी थी पर पता नहीं...ये आवाज़ मुझे क्यों सुने दे रही है....उसके दर्द को मैं क्यों महसूस कर रहा हु...खैर जो भी है भगवन से यही दुआ करूँगा की ऐसा किसी के साथ न हो....

No comments:
Post a Comment