Monday, August 1, 2011

ek bura sapna

आज सुबह से एक अजीब ख्याल आ रहा है...पता नहीं मेरा इस से क्या रिश्ता है...जब रात में सो रहा था...एक चीख सुनाई दी हमें की कोई हमें पुकार रहा है..पता नहीं kaun थी वो...

हमने एक दफा फिर सोने की कोशिश की...इस दफा हमने एक सपना देखा...किसी की दर्द भरी दास्ताँ..

एक लड़के ने एक लड़की से बहुत मोहबत की...मगर हमेशा डरता था वो इज़हार करने से...एक दिन उसे पता चला की उस लड़की की शादी होने वाली है..उसने बहुत हिम्मत कर उसका सामना किया...पर फिर भी कुछ न बोल सका..

उसे ये नहीं पता था की वो लड़की उसे बहुत चाहती है....दोनों एक दुसरे के इज़हार का इंतज़ार कर रहे थे

लड़की की डोली उठी...वो लड़का खूब रोया...लड़की भी रोई..पर उसके आंसू विदाई के दुःख में गुम हो गए.. 

कुछ दिनों बाद उसे पता चला की उस लड़की ने ख़ुदकुशी कर ली...किसी को नहीं पता था की वजह क्या थी...
उसका पति भी उसे बहुत प्यार करता था..उसके ससुराल वाले भी उसका मान करते थे...कोई वजह नहीं थी उसकी इस ख़ुदकुशी की

कुछ दिनों बाद उस लड़के को एक चिठ्ठी मिली...जब उसने खोल कर देखा तो वो पागल हो गया...

चिट्ठी में लिखा था:

"मैंने बहुत कोशिश की तुम्हे भूलने की लेकिन भूल न पाई...और तेरी यादों ने हमें कभी अपने पति को अपनाने न दिया...काश एक दफा तुमने हाथ बढाया होता हमारी तरफ तो आज दिन कुछ और होता...

मैं एक ऐसे घुटन में जी रही हु जिसका कोई अंत नहीं है....मैं अपने पति के साथ बेवफाई कर रही हु...मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है...

मैं भगवन से दुआ करुँगी की हम अगले जनम में जरुर मिले.....

तुम्हारी और सिर्फ तुम्हारी..."

उसके एक डर ने उसे कातिल बना दिया....वो एक ऐसे बोझ को धो रहा था जिसे एक पल भी जीना मुश्किल न था



ये तो उसकी कहानी थी पर पता नहीं...ये आवाज़ मुझे क्यों सुने दे रही है....उसके दर्द को मैं क्यों महसूस कर रहा हु...खैर जो भी है भगवन से यही दुआ करूँगा की ऐसा किसी के साथ न हो.... 



21 mandiro ke darshan 2 din me


मैं अक्सर मंदिरों में जाकर ये सोचता हु भगवान ने मुझे  ऐसा क्या नहीं दिया है की मैं उनसे माँगू.
ईन हाथ   की लकीरों  में ऐसा क्या नहीं हैं जो उनसे माँगू और अगर ना दिया तो कोई तो वजह होगी उसकी उनसे लार कर हमें क्या मिलेगा अगर उनपर भरोसा ना कर सका तो खुद पर क्या करूँगा उन्होंने तो वो सबकुछ भी दिया जो कभी न मांग पाते उनसे ...

हा ये जरुर हैं की मैं उनसे हमेशा एक मौका मांगता हु की कभी कोई ऐसा पल आए जब मैं उनसे कुछ मांग सकू कुछ...जब उनकी एक नज़र को मेरी ये आत्मा तरसे और वो हमें सिने से लगा कर हौसला दे आगे बढ़ने का

हमने तो यही सुना और देखा है की खुदा हमें अक्सर हमें हमारे हक से jyada देते है...यकीन न आए तो कभी राह चलते देखना बहुत मिलेंगे ऐसे जिनके पास वो भी नहीं है जिनकी हम कद्र नहीं करते

ज़िन्दगी की कीमत कभी उनसे पूछना जो अस्पतालों में १ पल की ज़िन्दगी के खातिर लाखों खरचते है....किस्मत की बात उनसे पूछना जो सरहद में गोलियों की बारिश में जीते है....मोहबत उनसे पूछना जो आज भी किसी पारो के इंतज़ार में शराब पीते हैं 

हम है ही ऐसे जिन्हें जितना मिलता है उनकी खावाहिस उतनी ही होती हैं...और जिनकी jarurat कम होती हैं वो खुदा के उतने ही करीब होते हैं

ये कहना तो गलत ही होगा की हमने कुछ ना माँगा....क्या करे किसी के दरबार से खाली लौटना भी अच्छा नहीं लगता...सच कहू तो हमने अक्सर खुदा से यही माँगा है की हमें वो हमें अपने वजूद को पाने का हौसला दो...हम उन्हें ये कह सके की हमारा जनम एक रीत नहीं थी...हम यहाँ एक मकसद से आए थे जो हमने पूरा किया

नवग्रह और ढेरो भोले बाबा और विष्णु मंदिरों के दर्शन कर के ये तो पता चल गया भगवान हर जगह एक ही है...अंतर बस आस्था का है...किसी की मन की मुरादे पीपल के पेड़ के सामने रखे पत्थर के देवता पुरे कर देते है तो  कोई जन्मो जनम मंदिरों में फिरता रहता है  


वैसे हमें जीने का एक मकसद तो मिला इतने तीर्थ दर्शनों के बाद....शायद ये उनका आशीष ही होगा...वरना आजकल की तेज़ भागती ज़िन्दगी में अपने दिल की सुनने की फुर्सत कहा है 

अगली मंजिल वश्नो देवी है माता की कृपा रही तो मंजिल जरुर मिलेगी!!!