
ज़िन्दगी एक सफ़र है....कभी हम खुश होंगे रास्तो को देखकर....कभी ट्राफिक हमारा हौसला तोरेगा....कभी हम अपनी मंजिल भूल कर अपना रास्ता खोजेंगे....सफ़र भी अजीब होता है…कभी हम हमसफ़र खोजते है…और कभी यूँ ही तन्हा राहों में तन्हा ही चलते है…रास्तों में अक्सर कई मोड़ आएंगे..ज़िन्दगी हो या सफ़र हो वापस जाना मुमकिन नहीं होता है…हर मोड़ पर दिल यही सोचता है की किस राह ko अपना हमसफ़र चुनु…कभी हम शोर्ट कट खोजते है…कभी हमें सीधे चलना ही गवारा होता है…नियम कानून जो ज़माने ने बनाये है इनसे कभी इतनी उल्फत भी होती है की…शौक से हम इन्हें तोरते है….पर जब थक हार कर मंजिल पर पहुचते है तो…वो ६ गज की कब्र हमें इतना सुकून देता है की…अगली सफ़र में उस से भी आगे जाने का जी होता है