ईन हाथ की लकीरों में ऐसा क्या नहीं हैं जो उनसे माँगू और अगर ना दिया तो कोई तो वजह होगी उसकी उनसे लार कर हमें क्या मिलेगा अगर उनपर भरोसा ना कर सका तो खुद पर क्या करूँगा उन्होंने तो वो सबकुछ भी दिया जो कभी न मांग पाते उनसे ...
हा ये जरुर हैं की मैं उनसे हमेशा एक मौका मांगता हु की कभी कोई ऐसा पल आए जब मैं उनसे कुछ मांग सकू कुछ...जब उनकी एक नज़र को मेरी ये आत्मा तरसे और वो हमें सिने से लगा कर हौसला दे आगे बढ़ने का
हमने तो यही सुना और देखा है की खुदा हमें अक्सर हमें हमारे हक से jyada देते है...यकीन न आए तो कभी राह चलते देखना बहुत मिलेंगे ऐसे जिनके पास वो भी नहीं है जिनकी हम कद्र नहीं करते
ज़िन्दगी की कीमत कभी उनसे पूछना जो अस्पतालों में १ पल की ज़िन्दगी के खातिर लाखों खरचते है....किस्मत की बात उनसे पूछना जो सरहद में गोलियों की बारिश में जीते है....मोहबत उनसे पूछना जो आज भी किसी पारो के इंतज़ार में शराब पीते हैं
हम है ही ऐसे जिन्हें जितना मिलता है उनकी खावाहिस उतनी ही होती हैं...और जिनकी jarurat कम होती हैं वो खुदा के उतने ही करीब होते हैं
ये कहना तो गलत ही होगा की हमने कुछ ना माँगा....क्या करे किसी के दरबार से खाली लौटना भी अच्छा नहीं लगता...सच कहू तो हमने अक्सर खुदा से यही माँगा है की हमें वो हमें अपने वजूद को पाने का हौसला दो...हम उन्हें ये कह सके की हमारा जनम एक रीत नहीं थी...हम यहाँ एक मकसद से आए थे जो हमने पूरा किया
नवग्रह और ढेरो भोले बाबा और विष्णु मंदिरों के दर्शन कर के ये तो पता चल गया भगवान हर जगह एक ही है...अंतर बस आस्था का है...किसी की मन की मुरादे पीपल के पेड़ के सामने रखे पत्थर के देवता पुरे कर देते है तो कोई जन्मो जनम मंदिरों में फिरता रहता है
वैसे हमें जीने का एक मकसद तो मिला इतने तीर्थ दर्शनों के बाद....शायद ये उनका आशीष ही होगा...वरना आजकल की तेज़ भागती ज़िन्दगी में अपने दिल की सुनने की फुर्सत कहा है
अगली मंजिल वश्नो देवी है माता की कृपा रही तो मंजिल जरुर मिलेगी!!!

No comments:
Post a Comment